'बाला' का बॉक्स ऑफिस पर चला जादू, पार किया ये आंकड़ा!

'बाला' का बॉक्स ऑफिस पर चला जादू, पार किया ये आंकड़ा!
By Vikas Tiwari

आयुष्मान खुर्र्राना आज बॉलीवुड के ज़रिये हर फैन की पसंद बन गए हैं. उनकी फ़िल्में चाहे हटके हों मगर उन्हें परिवार के साथ बैठ कर देखा जा सकता है और उनकी फिल्मों की मास अपील ही कारण हैं की धीरे - धीरे उनकी फिल्मों का बिज़नस बॉक्स ऑफिस पर बढ़ता जा रहा है और नए आयाम छु रहा है.

बात करें आयुष्मान की हालिया रिलीज़ फिल्म 'बाला' की तो फिल्म ने पहले दिन 10.15 करोड़ रुपये कमाए और आयुष्मान की हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन गयी बढ़िया रिव्यु और अच्छे वर्ड ऑफ़ माउथ के कारण फिल्म की कमाई में शनिवार को उछाल आया और बाला ने 15.73 करोड़ की कमाई कर डाली.

रविवार को और भी बड़ा आंकड़ा दिखाते हुए बाला ने कमाए 18.07 करोड़ और पहले वीकेंड की कुल कमाई रही 43.95 करोड़ रुपये. फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी -



बता दें अमर कौशिक ने निर्देशन में बनी बाला में आयुष्मान के साथ की एक बार फिर यामी गौतम और भूमि पेड्नेकर दिखाई दी हैं. फिल्म में सौरभ शुक्ला, जावेद जाफ़री, अभिषेक बैनर्जी और सीमा पाहवा भी अहम् भूमिकाओं में नज़र आये हैं.

बाला आयुष्मान की लगातार सातवीं सुपरहिट फिल्म है जिसके बाद वे अब अमिताभ बच्चन के साथ शूजित सरकार की 'गुलाबो - सिताबो' में नज़र आएँगे जो की एक कॉमेडी-ड्रामा होगी. गुलाबो - सिताबो अगले साल 28 फरवरी को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load