हैरान कर देगा '83' से रणवीर सिंह का ये लुक!

हैरान कर देगा '83' से रणवीर सिंह का ये लुक!
By Vikas Tiwari

अगर बॉलीवुड की नयी पीढ़ी में कोई ऐसा अभिनेता है जो अपने हर किरदार में डूब कर उसे स्क्रीन पर पेश करता है तो वे हैं रणवीर सिंह जो की जल्द ही कबीर खान की '83' में कपिल्र देव के किरदार में नज़र आने वाले हैं और फिल्म से कपिल देव के रूप में उनका मशहूर 'नटराज शॉट' लगाते हुए रणवीर सिंह को आप देखते ही रह जाएँगे.

जी हाँ, '83' की निर्माता कंपनी फैंटम फिल्म्स ने थोड़ी देर पहले ही ट्विटर पर बतौर कपिल देव 'नटराज शॉट' खेलते हुए रणवीर का लुक जारी किया है जिसे देख कर आप भी सोच में पड़ जाएँगे की यह रणवीर सिंह हैं या कपिल देव?. देखिये -



कमाल की बात ये है की भारत के 1983 क्रिकेट विश्व कप फाइनल मैच की कोई फुटेज नहीं है और यह दर्शकों के लिए इस फिल्म को देखने का बहुत बड़ा कारण है जो की इशारा करता है की यह फिल्म बॉलीवुड के सारे रिकार्ड्स तोड़ने की क्षमता रखती है.

बता दें की कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म के निर्माता हैं दीपिका पदुकोण, विष्णु वर्धन इन्दुरी, मधु मनटेना, कबीर खान और साजिद नडीआडवाला. फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पदुकोण, पंकज त्रिपाठी, बोमन ईरानी, ताहिर राज भसीन, सकीब सलीम, हार्डी संधू अमृता पूरी, एमी विर्क, साहिल खट्टर और भी कई सितारे एहम किरदारों में दिखेंगे. 83 अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load