कंगना रनौत की 'पंगा' की रिलीज़ डेट हुई फाइनल!

कंगना रनौत की 'पंगा' की रिलीज़ डेट हुई फाइनल!
By Vikas Tiwari

जजमेंटल है क्या चाहे बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पायी मगर फिल्म में अपनी अदाकारी के लिए कंगना रनौत को तारीफ ख़ूब मिली थी और कंगना के चाहनेवालों के लिए आखिर अब एक गुड न्यूज़ भी आ गयी है, बात हो रही है उनकी आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पंगा' की जिसकी रिलीज़ डेट फाइनल हो चुकी है.

कंगना जल्द ही हमें अश्विनी इय्यर तिवारी की स्पोर्ट्स फिल्म 'पंगा' में एक कबड्डी की खिलाड़ी के रूप में दिखेगी जो की अगले साल 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इस बात की पुष्टि फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्विटर के ज़रिये थोड़ी देर पहले की है. देखिये -



बता दें की 'पंगा' में कंगना रनौत के साथ - साथ जस्सी गिल, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता और ऋचा चड्ढा भी हमें अहम किरदारों में नज़र आएँगे. फिल्म का निर्देशन किया है 'बरेली की बर्फी' बनाने वाली अश्विनी इय्यर तिवारी ने और इसके निर्माता हैं फॉक्स स्टार स्टूडियोज़.

गौरतलब है की पंगा के अलावा कंगना हमें ए.एल. विजय के निर्देशन में बन रही तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री और अभिनेत्री रह चुकी स्वर्गीय जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में भी मुख्य भूमिका नज़र आएंगी. फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओँ में बन रही है और यह भी अगले साल ही रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load