विकी कौशल 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद से बॉलीवुड की हॉट प्रॉपर्टी बन गए हैं और उनकी आगामी फिल्मों को लेकर हर र्कोई, खासकर उनके फैन्स बेहद उत्सुक हैं जिनमे हॉरर फिल्म 'भूत: द हौंटेड शिप' और शहीद सरदार उधम सिंह की बायोपिक शामिल है और सरदार उधम सिंह में अब विकी के साथ लीड रोल अभिनेत्री भी फाइनल हो चुकी है.
इस अभिनेत्री को आप पहले देख चुके हैं शूजित सरकार की फिल्म अक्टूबर में. जी हाँ, सही पहचाना आपने बात हो रही है बनिता संधू की जिन्होंने वरुण धवन अक्टूबर से बॉलीवुड में कदम रखा था और वे अब हमें एक बार फिर शूजित सरकार की ही फिल्म में काम करती नज़र आएंगी.
फिलहाल सरदार उधम सिंह की शूटिंग जारी है और आपको बता दें की ये फिल्म शहीद उधम सिंह के जीवन से प्रेरित है जिन्होंने लन्दन जा कर जलिंवाला बाग़ नरसंहार का बदला लेने के लिए पंजाब के पूर्व ल्युटेनंट गवर्नर रहे माइकल ओ ड्वायर की गोली मार कर ह्त्या कर दी थी जिसके बाद उन्हें शहीद का दर्जा मिला था.
इस फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार द्वारा किया जा रहा है और निर्माता हैं रौनी लाहिरी और शील कुमार. सरदार उधम सिंह 120 करोड़ रुपये के भारी बदजात पर बन रही है और यह रिलीज़ होगी अगले साल गाँधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को.


