केटी पैरी देखेंगी सलमान खान की फिल्म 'किक', देखिये विडियो!

केटी पैरी देखेंगी सलमान खान की फिल्म 'किक', देखिये विडियो!
By Vikas Tiwari

हॉलीवुड की मशहूर गायिका केटी पैरी फिलहाल भारत में हैं और 16 नवम्बर को वे मुंबई में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करेंगी. केटी कल रात ही भारत पहुंची और बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फ़र्नानडेज़ जो की केटी की भारत में ट्रेवल बडी के तौर पर उनकी मदद कर रही हैं उन्होंने केटी के साथ एक विडियो साझा किया जिसमे केटी कहती दिख रही हैं की वे मुंबई में अपनी पहली शाम को क्या करने वाली हैं.

जी हाँ, इस विडियो में केटी और जैकलीन एक साथ नज़र आ रहे हैं जैकलीन कह रही हैं की ये उनका फैन मोमेंट है और फिर केटी पैरी कहती है की वे मुंबई में अपनी पहली शाम को बॉलीवुड फिल्म 'किक' देखेंगी. जैकलीन ने यह विडियो अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया जिसे एक फैन अकाउंट ने रेस्पोत किया है, देखिये -



बता दें साजिद नडीआडवाला के निर्देशन में बनी किक में सलमान खान, जैकलीन फ़र्नानडेज़ और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में नज़र आये थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी और साल ही हाईएस्ट ग्रोस्सिंग फिल्मों में से एक थी.

जल्द ही किक का सीक्वल भी हमें देखने को मिलेगा जिसे साजिद नडीआडवाला ही डायरेक्ट करेंगे और कहने लिख रहे हैं सलमान खान. किक 2 में सलमान और जैकलीन के साथ एमी जैक्सन और अमायरा दस्तूर भी अहम् किरदारों में दिखेंगे.

End of content

No more pages to load