लता मंगेशकर अभी भी लाइफ सपोर्ट पर, हालत गंभीर!

लता मंगेशकर अभी भी लाइफ सपोर्ट पर, हालत गंभीर!
By Vikas Tiwari

प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक और संगीतकार लता मंगेशकर को सोमवार की सुबह सांस लेने में तकलीफ के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनके प्रशंसकों की लाखों प्रार्थनाओं के बावजूद, लता मंगेशकर की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

फिलहाल, लता जी लाइफ सपोर्ट पर हैं और डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। लता जी के डॉक्टर, प्रतित समदानी ने मंगलवार को कहा कि वह "वे अभी भी लाइफ सपोर्ट पर हैं, उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, लेकिन हालत अभी भी गंभीर हैं"

डॉक्टर के मुताबिक लताजी निमोनिया, हृदय की समस्याओं और सीने में संक्रमण से पीड़ित है, डॉक्टर ने आगे ये भी कहा की `जब तक संक्रमण नियंत्रण में नहीं होता, हम कोई भी प्रक्रिया नही कर सकते हैं. वे सीरियस हैं, इस समय कुछ भी कहना मुश्किल है. हम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं और हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह ठीक हो जाएंगी`

हेमा मालिनी और अदनान सामी सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी उनके स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की -





दुनिया भर में प्रशंसक लताजी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं और हम यह भी आशा करते हैं कि लता मंगेशकर, भारत की संगीतमय कोकिला जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाएँ और उत्तम स्वास्थ्य में घर वापस आए.

End of content

No more pages to load