अक्षय - करीना की 'गुड न्यूज़' के पोस्टर हुए जारी! देखिये

अक्षय - करीना की 'गुड न्यूज़' के पोस्टर हुए जारी! देखिये
By Vikas Tiwari

अक्षय कुमार और करीना कपूर एक साथ आखिरी बार 2009 में आई फिल्म 'कमबख्त इश्क' में नज़र आये थे और अब 10 साल बाद ये दोनों फिर एक साथ राज मेहता की कॉमेडी फिल्म 'गुड न्यूज़' में दिखने के लिए तैयार हैं. फैन्स इन दोनों को ऑन स्क्रीन रोमांस करते हुए देखने के लिए काफी उत्सुक हैं और अब फिल्म के किरदारों के पोस्टर्स भी जारी हो गए हैं.

अक्षय कुमार ने इन्स्टाग्राम पर थोड़ी देर पहले ही फिल्म से अपने, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और किआरा अडवाणी के पोस्टर्स शेयर किये हैं जो की बेहद मजेदार हैं और पोस्टर में अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ किआरा और करीना के किरदारों के बेबी बंप के बीच चक्कर खाते हुए नज़र आ रहे हैं जो की काफी दिलचस्प है, देखिये -







बता दें की गुड न्यूज़ एक कॉमेडी - ड्रामा फिल्म होगी जो कहानी होगी दो कपल्स की जो की माता - पिता बनने के लिए आईवीऍफ़ तकनीक का सहारा लेते हैं. फिल्म में अक्षय कुमार और करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ और किआरा अडवाणी की जोड़ी हमें देखने को मिलेगी.

गुड न्यूज़ का निर्देशन किया है राज मेहता ने और फिल्म के निर्माता हैं हीरू जोहर, अरुणा भाटिया, करण जोहर अपूर्व मेहता और शशांक खेतान. यह फिल्म हमें 27 दिसम्बर को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load