शुभ मंगल सावधान जैसी सुपरहिट फिल्म में भूमि पेड्नेकर के साथ लोगों हंसाने वाले आयुष्मान खुर्राना हमें जल्द ही अब इसके सीक्वल शुभ मंगल ज्यादा सावधान में नज़र आएँगे. इस फिल्म में वे एक समलैंगिक व्यक्ति का किरदार निभाते दिखेंगे और फिल्म के लिए के लिए आयुष्मान के फैन्स काफी उत्सुक हैं जिनके लिए अब एक और बढ़िया खबर आ रही है.
शुभ मंगल सावधान में आयुषमान के साथ जीतेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता और गजराज राव मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे और अब यह फिल्म आपको लगभग 1 महिना पहले यानी 21 फरवरी को देखने को मिलेगी. आयुष्मान ने ये बात थोड़ी देर पहले ही इन्स्टाग्राम पर फिल्म के एक नए पोस्टर के ज़रिये हमारे साथ साझा की -
हितेश केवल्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हमें मनुरिशी चड्ढा, सुनीता राजवर, मानवी गग्रू, पंखुड़ी अवस्थी और नीरज सिंह भी अहम् किरदारों में नज़र आएँगे. शुभ मंगल ज्यादा सावधान पहले अगले साल 13 मार्च को रिलीज़ होनी थी मगर अब लगभग 1 महिना पहले 21 फरवरी, 2020 को रिलीज़ होगी.
इसके अलावा आयुष्मान खुर्राना हमें शूजित सरकार की 'गुलाबो - सिताबो' में पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ काम करते नज़र आएँगे जो की एक कॉमेडी फिल्म होगी. गुलाबो सिताबो अगले साल 28 फरवरी को रिलीज़ होगी.


