वीकेंड पर 'मरजावां' ने दिखाया बॉक्स ऑफिस दम, हुई बढ़िया कमाई!

वीकेंड पर 'मरजावां' ने दिखाया बॉक्स ऑफिस दम, हुई बढ़िया कमाई!
सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की फिल्म मरजावां शुक्रवार को रिलीज़ हो गयी. फिल्म के सुपरहिट म्यूजिक के कारण दर्शकों में यह पहले ही अपने लिए उत्साह पैदा करने में सफल रही थी और बॉक्स ऑफिस पर भी इस कारण वीकेंड पर बढ़िया नंबर्स भी देखने को मिले.

कमाई पर नज़र डालें तो मिलाप ज़वेरी की सिंगल स्क्रीन एंटरटेनर ने पहले दिन 7.03 करोड़ का बिज़नस किया था, जिसके बाद शनिवार को फिल्म की कमाई ठीक ठाक रही और इसने 7.21 करोड़ की कमाई की. रविवार का दिन फिल्म के लिए और फायदेमंद रहा और कमाई का आंकड़ा पहुँच गया 10.18 करोड़ रुपये जो की बेहतरीन है.



कुल मिलाकार मरजावां की पहले वीकेंड पर कमाई हुई 24.42 करोड़ रुपये. जो की पॉजिटिव है मगर फिर भी फिल्म हिट होने से अभी काफी दूर है क्यूंकि इसका बजट लगभग 70 करोड़ रुपये के आस पास है जिसे वसूलना ही इसके लिए पहला टार्गेट है जो की अगले हफ्ते जॉन अब्राहम की कॉमेडी फिल्म 'पागलपंती' के आने के बाद और मुश्किल हो जाएगा.

अब देखना यह की मरजावां सोमवार को कैसा प्रदर्शन करती है. इस फिल्म का निर्देशन किया है मिलाप ज़वेरी ने और निर्माता हैं टी सीरीज़ और एमे एंटरटेनमेंट. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख, तारा सुतारिया और रकुल्प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में नज़र आये हैं.

End of content

No more pages to load