हिना खान की हॉरर फिल्म 'हैक्ड' को मिली रिलीज़ डेट!

हिना खान की हॉरर फिल्म 'हैक्ड' को मिली रिलीज़ डेट!
हिना खान ने स्टार प्लस के धारावाहिक 'कसौटी ज़िन्दगी की' में मुख्य विलन 'कोमोलिका' के किरदार में ज़बरदस्त प्रदर्शन करने के बाद हाल ही में सीरियल को अलविदा कह दिया और अब वे बॉलीवुड में अपने पैर जमाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और उनकी पहली फिल्म है विक्रम भट्ट की 'हैक्ड'.

हैक्ड एक ज़बरदस्त हॉरर फिल्म होगी जिसमे हमें हीना खान मुख्य अभिनेत्री के रूप में नज़र आएंगी और साथ ही रोहन शाह, मोहित मल्होत्रा और सिड मक्कड़ भी फिल्म में अहम किरदार निभाते हुए दिखेंगे और हिना के चाहनेवालों के लिए गुड न्यूज़ ये है की फिल्म की रिलीज़ डेट भी फाइनल हो चुकी है.

'हैक्ड' हमें अगले साल 30 जनवरी को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी. फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी -



हैक्ड का निर्देशन किया है विक्रम भट्ट ने और निर्माता हैं अमर ठक्कर और कृष्णा भट्ट. इसके अलावा हिना एक और फिल्म में भी नज़र आएंगी जिसका टाइटल है 'द कंट्री ऑफ़ ब्लाइंड' जो की फिलहाल पोस्ट प्रोडक्शन फेज़ में है.

End of content

No more pages to load