'ये साली आशिकी' को मिली नयी रिलीज़ डेट!

'ये साली आशिकी' को मिली नयी रिलीज़ डेट!
अमरीश पूरी के पोते वर्धन पूरी और शिवालीका ओबेरॉय की डेब्यू बॉलीवुड फिल्म 'ये साली आशिकी' का रोमांस और थ्रिल से भरा ट्रेलर देख कर फैन्स फिल्म देखने के इए उत्सुक हुए जा रहे हैं. मगर ये फिल्म जो की 22 नवम्बर को रिलीज़ होने वाली थी अब 22 को नहीं बल्कि एक नयी तारीख पर रिलीज़ की जाएगी.

जी, आपको फिल्म देखने के लिए थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा. निर्माताओं ने अनीस बज्मी की मल्टीस्टारर कॉमेडी 'पागलपंती' के साथ क्लेश टालने के लिए अब ये साली आशिकी को 22 के बजाये 29 नवम्बर को रिलीज़ करने का फैसला किया है. फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी -



बता दें ये साली आशिकी एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है जिसका निर्देशन किया है चिराग रुपारेल ने और निर्माता हैं अमरीश पूरी फिल्म्स और जयंतीलाल गड़ा पेन इंडिया लिमिटेड.

फिल्म में वर्धन पूरी और शिवालिक ओबेरॉय के साथ ही बिग्ग बॉस से चर्चा में आने वाले स्वामी ओम भी अहम् किरदार में नज़र आएँगे. यह फिल्म 29 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load