राजामौली की आरआरआर में नज़र आएगी ये आयरिश अभिनेत्री!

राजामौली की आरआरआर में नज़र आएगी ये आयरिश अभिनेत्री!
बाहुबली के बाद एस एस राजामौली एक और मेगा बजट फिल्म आरआरआर बना रहे हैं जिसमे हमें साउथ के सुपरस्टार्स राम चरण और एनटीआर जूनियर मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएँगे. खबर थी की इस फिल्म के लिए राजामौली एक ब्रिटिश अभिनेत्री की तलाश रहे थे और आखिर उनकी तलाश ख़त्म हो गयी है.

लेटेस्ट खबर ये है की राजामौली ने इस फिल्म के लिए आयरिश एक्ट्रेस 'एलिसन डूडी' को साइन कर लिया है. एलिसन डूडी हॉलीवुड की 1985 में आई जेम्स बौंड फिल्म 'अ व्यू टू किल' में मुख्य भूमिका में काम कर चुकी हैं और अब वे हमें राजामौली की आरआरआर में मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी. ये रही एलिसन -



गौरतलब है की आरआरआर में हमें अजय देवगन और आलिया भट्ट भी अहम् किरदार निभाते नज़र आएंगे मगर सुनने में ये भी आ रहा है की अलिया का किरदार एलिसन के किरदार से काफी छोटा होगा जो की अलिया के फैन्स को शायद ज्यादा पसंद न आये.

बता दें की आरआरआर एक एक पीरियड एक्शन फिल्म होगी जिसमे राम चरण और एनटीआर जूनियर हमें मुख्य भूमिका में नज़र आएँगे. साथ ही आलिया भट्ट और अजय देवगन भी फिल्म में अहम् किरदार निभाते दिखेंगे. फिल्म का निर्देशन किया है एसएस राजामौली ने और निर्माता हैं डीवीवी दनय्या. यह फिल्म 30 जुलाई, 2020 को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load