किआरा अडवाणी की फिल्म 'इन्दू की जवानी' की शूटिंग ख़त्म

किआरा अडवाणी की फिल्म 'इन्दू की जवानी' की शूटिंग ख़त्म
शाहिद कपूर के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कबीर सिंह' में नज़र आने के बाद अब किआरा अडवाणी अपनी पहली फीमेल लीड कॉमेडी फिल्म 'इन्दू की जवानी' में नज़र आने वाली हैं जिसकी शूटिंग कुछ महीने पहले ही शुरु हुई थी और बड़े ही कम समय में ख़त्म भी हो गयी है.

इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करके दी ज्सिमे फिल्म के सेट पर किआरा पाने को स्टार और फिल्म के मुख्य किरदार आदित्य सील और बाकि की टीम के साथ मुस्कुराते हुए नज़र आ रही हैं. देखिये तस्वीर -



इन्दू की जवानी का निर्देशन किया है अबीर सेनगुप्ता ने और निर्माता हैं भूषण कुमार व निखिल अडवाणी. यह फिल्म कहानी होगी गाज़ियाबाद की एक जवान लड़की और डेटिंग एप्स के उसके बुरे एक्सपीरियंस की. किआरा अडवाणी और आदित्य सील के साथ ही फिल्म में युधिष्ठिर उर्स, सूरज पंचोली और शिवम् कुमार भी अहम् भूमिका में नज़र आएँगे और यह रिलीज़ होगी 5 जून, 2020 को.

इसके अलावा किआरा जल्द ही राज मेहता की गुड न्यूज़ में अक्षय कुमार, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ के साथ नज़र आएंगी जो की 27 दिसम्बर को रिलीज़ होने वाली है और इसके अलावा वे अगले साल कार्तिक आर्यन के साथ 'भूल भुलैया 2' में दिखेंगी.

End of content

No more pages to load