शादी की सालगिरह से पहले प्रियंका ने दिया निक को ये तोहफा!

शादी की सालगिरह से पहले प्रियंका ने दिया निक को ये तोहफा!
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को जल्द ही एक साल पूरा होने वाला है और इस ख़ास मौके से पहले प्रियंका ने निक को एक बेहद प्यारा और क्यूट तोहफा दे कर सरप्राइज़ कर दिया. ये तोहफा और प्रियंका का तोहफा देने का अंदाज़ उनके फैन्स को काफी पसंद आया..

निक ने इसका विडियो फैन्स के साथ इन्स्टाग्राम पर साझा किया. विडियो में निक सोते हुए नज़र आ रहे हैं और प्रियंका पहले उन्हें गुड मॉर्निंग कह कर उठाती हैं जिसके बाद एक जर्मन शेफर्ड ब्रीड का पेट बेड पर चढ़ कर निक के साथ खेलने लगता है और निक को उनके तोहफे से मिलवाया जाता है. विडियो में निक और उनका गिफ्ट दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं और बैकग्राउंड में मुस्कुराते हुए प्रियंका की भी अवाज़ सुनाई रही है. देखिये -



निक को ये तोहफा बेहद पसंद आया और उन्होंने इसके विडियो के साथ ही अपनी और उनके पैट की एक तस्वीर भी इन्स्टाग्राम पर साझा की. बता दें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पिछले साल 1 दिसम्बर को निक जोनस से राजस्थान के उमेद भवन में हिन्दू और क्रिस्चियन रिवाज़ो

के हिसाब से शादी की थी और इस 1 दिसम्बर को उनकी पहली सालगिरह है.

End of content

No more pages to load