सलमान की ‘दबंग 3’ के खिलाफ ट्विटर पर ट्रेंड शुरु!

सलमान की ‘दबंग 3’ के खिलाफ ट्विटर पर ट्रेंड शुरु!
जी हाँ, ऐसा ही हो रहा है. सलमान खान की आगामी फिल्म 'दबंग 3' को लेकर अब ट्विटर पर फिल्म को न देखने की ज़बरदस्त मांग उठ रही है और 'BoycottDabangg3' हैशटैग ट्रेंड कर रहा है और ये सब क्कुह दबंग 3 के गाने 'हुड - हुड' के कारण हो रहा हिया जिसमे साधुओं को नाचते हुए दिखाया गया है.

कुछ दिन पहले ही 'दबंग 3' से 'हुड - हुड' गाना रिलीज़ किया गया था जिसमे कुछ साधुओं को नाचते हुए दिखाया गया है और इस सीन को लेकर पहले दिन से ही विवाद उठने लगा था की इससे लोगों की भावनाएं आहात हुई हैं. लगातार गाने पर ऐतराज़ जताने के बाद अब ट्विटर पर दबंग 3 के खिलाफ एक हैशटैग शुरु हो गया है जिसमे दबंग 3 को बॉयकौट करने की मांग करते हुए 'BoycottDabangg3' हैशटैग ट्रेंड करने लगा है.

लोगो सलमान और फिल्म के खिलाफ ट्वीट करके अपना गुस्सा निकाल रहे हैं और फिल्म को न देखने की अपील कर रहे हैं. देखिये कुछ ट्वीट -







बता दें की इससे पहले भी सलमान की फिल्म विवाद में पड़ ह्चुकी है जब इस गाने की शूटिंग के दौरान शिवलिंगों को लकड़ी के पट्टों से ढक दिया गया था और अब ये विवाद. लगता है सलमान के सितारे फिलहाल ठीक नहीं चल रहे हैं.

दबंग 3 में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, किचा सुदीप, अरबाज़ खान, माही गिल और साई मंजरेकर मुख्य हुमिकाओं में नज़र आएँगे. फिल्म का निर्देशन किया हिया प्रभु देवा ने और निर्माता हैं सलमान खान, अरबाज़ खान और निखिल द्विवेदी. यह फिल्म 20 दिसम्बर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load