जापान में रिलीज़ के लिए तैयार कंगना की 'मणिकर्णिका'

जापान में रिलीज़ के लिए तैयार कंगना की 'मणिकर्णिका'
कंगना रनौत स्टारर पीरियड एक्शन-ड्रामा बॉलीवुड फिल्म "मणिकर्णिका" को भारत में मिले - जुले रिव्यु ही मिले थे और बॉक्स ऑफिस पर कमाई भी मिली जुली ही रही थी मगर कई फ़िल्में ऐसी भी निकलती हैं जिन्हें भारत से ज्यादा बाहर पसंद किया जाता है और अब देखना यह है की कंगना की ये फिल्म जापान में कैसा प्रदर्शन करती है.

जी हाँ, मणिकर्णिका जापान में रिलीज़ होने के लिए तैयार है और इसकी रिलीज़ डेट और अधिकारिक पोस्टर भी जारी हो गया है: 'मणिकर्णिका' जापान में 3 जनवरी 2020 को रिलीज़ होने जा रही है, फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने थोड़ी देर पहले ही ट्विटर पर जापान के लिए इस फिल्म का पोस्टर साझा किया -



बता दें की कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका' ने भारत में लगभग 100 करोड़ का बिज़नस किया था. फिल्म में कंगना के अलावा मोहम्मद ज़ीशान अयूब, अतुल कुलकर्णी, जीशु सेनगुप्ता, सुरेश ओबेरॉय, डैनी डेन्जोंगपा और अंकिता लोखंडे सहित और भी कई सितारे अहम् किरदारों में नज़र आये थे.

मणिकर्णिका का निर्देशन किया था राधा कृष्णा जगार्लामुड़ी और कंगना रानौत ने और इसके निर्माता थे ज़ी स्टूडियोज, कमल जैन और निशांत पिट्टी. यह फिल्म भारत में इस साल 25 जनवरी, 2019 को रिलीज़ हुई थी और इसे मिले - जुले रिव्यु मिले थे.

End of content

No more pages to load