सलमान ने जारी किया दबंग 3 से 'चुलबुल पाण्डेय' फिल्टर!

सलमान ने जारी किया दबंग 3 से 'चुलबुल पाण्डेय' फिल्टर!
सलमान खान की आगामी फिल्म 'दबंग 3' को लेकर फैन्स देश भर में उत्सुक हैं और वे इस उत्सुकता को सोशल मीडिया पर भी दिखा सकें इसके लिए अब सलमान खान लेकर आये हैं आपके लिए 'चुलबुल पाण्डेय' फिल्टर. जी हाँ, सलमान ने थोड़ी देर पहले ही सोशल मीडिया पर इस फ़िल्टर के साथ अपना विडियो बना कर फैन्स के साथ शेयर किया है.

विडियो में सलमान खान 'चुलबुल पाण्डेय' के अतरंगी गॉगल्स फ़िल्टर में अपने चुलबुले अंदाज़ में मस्ती करते हुए नज़र आ रहे हैं. ये फ़िल्टर स्नैपचैट, इन्स्टाग्राम और फेसबुक तीनो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं. देखिये विडियो -



दबंग 3, 2010 में रिलीज़ हुई 'दबंग' और 2012 में रिलीज़ हुई 'दबंग 2' के सीधा सीक्वल है. फिल्म में सलमान के साथ सोनाक्षी सिह, अरबाज़ खान, कीचा सुदीप, साईं मांजरेकर और माही गिल मुख्य भूमिकाओं में और अमोल गुप्ते, टीनू आनंद, निकितिन धीर, नवाब शाह, और महेश मांजरेकर अहम किरदारों में दिखेंगे.

दबंग 3 भारत में 4 भाषाओँ में रिलीज़ होगी हिंदी, कन्नड़, तमिल और तेलुगु. फिल्म का निर्देशन किया है प्रभु देवा ने और निर्माता हैं सलमान खान अरबाज़ खान और निखिल द्विवेदी. यह फिल्म 20 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है.

End of content

No more pages to load