इस दिन दिखेगा कंगना रनौत - जस्सी गिल की 'पंगा' का ट्रेलर

इस दिन दिखेगा कंगना रनौत - जस्सी गिल की 'पंगा' का ट्रेलर
कंगना रनौत जल्द ही अपने करियर की पहली स्पोर्ट्स फिल्म 'पंगा' में 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले पंजाबी सिंगर और एक्टर जस्सी गिल के साथ नज़र आने वाली है. आप भी अगर इस फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं तो आपको बता दें की फिल्म की टीम ने घोषणा कर दी है की इसका ट्रेलर कब रिलीज़ होने वाला है.

जी हाँ, 'पंगा' की निर्देशक अश्विनी अईयर तिवारी ने ट्वीट करके थोड़ी देर पहले ही प्रेरणादायक मेसेज के साथ फिल्म की रिलीज़ डेट की घोषणा की है जो की 23 दिसम्बर को जारी होगा. देखिये ट्वीट -



पंगा एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जो कहानी है एक कबड्डी प्लेयर की. फिल्म में कंगना रनौत के साथ मुख्य भूमिका में जस्सी गिल नज़र आएँगे और साथ ही नीना गुप्ता, ऋचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी और मुकेश तिवारी भी नज़र आएँगे.

पंगा के निर्माता हैं फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ और यह 24 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की मेगा बजट डांस फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' से दो - दो हाथ करेगी.

End of content

No more pages to load