सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा को साथ लाये सलमान खान!

सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा को साथ लाये सलमान खान!
लगता है कपिल शर्मा के लिए हाल ही में जन्मी उनकी नन्ही बेटी काफी लकी है. उनके शो ने हाल ही में 100 एपिसोड पूरे कर लिए जिसके लिए फैन्स ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी और कल वे सलमान के भाई सोहेल खान की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे जहाँ दोस्त से उनके दुश्मन बने सुनील ग्रोवर और उनके बीच लगता है सलमान ने सुलह करवा दी है.

जी हाँ, वैसे तो कपिल और सुनील ग्रोवर दोनों ने ही कहा था की उनकी एक दुसरे से कोई कडवाहट नहीं है मगर 2 साल पहले दोनों के बीच काफी कहा सुनी हो गयी थी जिसके बाद सुनील ने कपिल का शो छोड़ दिया था और तब से दोनों साथ नज़र नहीं आये थे कल तक.

कल सलमान के साथ पार्टी में कपिल शर्मा और और सुनील ग्रोवर को एक साथ तस्वीर खिंचवाते हुए देखा गया और ये तस्वीर कपिल ने इन्स्टाग्राम पर शेयर भी की. दोनों के ही फैन्स को इन्हें फिर से एक साथ देख कर काफी ख़ुशी हुई. देखिये तस्वीर -



बता दें की कपिल के शो 'द कपिल शर्मा शो' को हाल ही में 100 एपिसोड पूरे हो गए हैं और इस सेलिब्रेशन एपिसोड में आगामी कॉमेडी फिल्म 'गुड न्यूज़' की स्टारकास्ट अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और किआरा अडवाणी भी शामिल हुए थे.

सोनी टीवी के इस शो के निर्माता सलमान खान हैं और वही कपिल और सुनील को साथ लाने की कड़ी साबित हुए हैं. सलमान की फिल्म 'भारत' में सुनील ग्रोवर उनके साथ काम कर चुके हैं.

End of content

No more pages to load