ये है अनुराग बसु की फिल्म का टाइटल, जारी हुआ पोस्टर

ये है अनुराग बसु की फिल्म का टाइटल, जारी हुआ पोस्टर
अनुराग बसु की आखिरी फिल्म 'जग्गा जासूस' बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में नाकाम रही थी और रणबीर कपूर और कैटरिना कैफ की जोड़ी भी फिल्म को बचाने में विफल रही थी. अब अनुराग 2 साल बाद फिर से फ़िल्मी परदे पर वापसी करने जा रहे हैं अपनी आगामी फिल्म से जिसमे अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख, और सान्या मल्होत्रा जैसे सितारों की टुकड़ी है.

यह फिल्म कई बार आगे बढ़ चुकी है और कमाल की बात ये है की कल तक फिल्म का टाइटल भी फाइनल नहीं हुआ था जो की अब हो गया है, जी हाँ, इस फिल्म का नाम वहीँ है जिस खेल को आपने बचपन में बहुत खेला है यानी की 'लुडो' और फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी हो गया है.

पोस्टर में चार अलग - अलग लोगों की झलक देखने को मिल रही है जिसे देख कर लगता है की ये फिल्म 4 अलग जिंदगियों की कहानी दर्शाएगी अनुराग की फिल्म 'लाइफ इन अ मेट्रो' की तरह. सान्या मल्होत्रा ने थोड़ी देर पहले ही इन्स्टाग्राम पर पोस्टर शेयर किया है. देखिये -



बता दें इस फिल्म में पहली बार अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख, और सान्या मल्होत्रा की जोड़ी एक साथ नज़र आएगी. 'लूडो' के निर्माता हैं 'टी सीरीज' और अनुराग बासु प्रोडक्शन्स और यह फिल्म 24 अप्रैल 2020 को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load