'सिम्बा' का एक साल, दिखी रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की ख़ास झलक!

'सिम्बा' का एक साल, दिखी रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की ख़ास झलक!
रोहित शेट्टी बॉलीवुड को सबसे ज्यादा कमाई करके देने वाली फिल्मों के निर्देशक हैं चाहे वो 'चेन्नई एक्सप्रेस', हो, 'सिंघम' फिल्म सीरीज हो या फिर 'सिम्बा' और अब उनके कॉप यूनिवर्स में अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह के 'सूर्यवंशी', 'सिंघम' और 'सिम्बा' के एक साथ आने को लेकर फैन्स की उत्सुकता चरम पर पहुँच गयी है.

'सिम्बा' को रिलीज़ हुए एक साल हो चुका है और ये मौका ख़ास है क्यूंकि 'सिम्बा' में ही हमें कॉप यूनिवर्स के तीनो धुरंधर पहली बार नज़र आये थे और इसीलिए फिल्म के निर्माताओं ने आजके दिन एक ख़ास विडियो जारी किया है जिसमे रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की एक झलक देखने को मिल रही है जो की फैन्स को ज़रूर पसंद आएगा. देखिये -



बता दें की अक्षय कुमार और कैटरिना कैफ की सुपरहिट जोड़ी हमें 'सूर्यवंशी' में 10 साल के बाद नज़र आने वाली है जो की फिल्म के पक्ष में एक और बड़ा फैक्टर है. साथ ही इसमें रणवीर सिंह और अजय देवगन कमियों रोल में और गुलशन ग्रोवर, अभिमन्यु सिंह, सिकंदर खेर, निकितिन धीर और भी कई कलाकार अहम् किरदारों में दिखेंगे.

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म के निर्माता हैं करण जोहर, रोहित शेट्टी, अरुणा भाटिया और अपूर्वा मेहता. सूर्यवंशी हमें 27 मार्च 2020 को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load