वरुण धवन की 'मिस्टर लेले' से बहार हुई किआरा, हुई इस अभिनेत्री की एंट्री!

वरुण धवन की 'मिस्टर लेले' से बहार हुई किआरा, हुई इस अभिनेत्री की एंट्री!
हाल ही में खबर आई थी की वरुण धवन के साथ 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बदरीनाथ की दुल्हनिया' जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन करने वाले शशांक खैतान फिर एक बार वरुण धवन के साथ एक मजेदार फिल्म बनाने वाले हैं जिसका टाइटल होगा 'मिस्टर लेले' और फिल्म में पहली बार वरुण धवन और किआरा अडवाणी हमें स्क्रीन साझा करते हुए नज़र आएँगे लेकिन कहानी में शुरु होने से पहले ही ट्विस्ट आ गया है.

जी हाँ, अब खबर आ रही है की डेट्स न होने की वजह से किआरा ने फिल्म से हाथ खींच लिए हैं और अब 'मिस्टर लेले' में उनकी जगह लेने के लिए जान्हवी कपूर के नाम पर विचार चल रहा है. बता दें की किआरा अडवाणी की आखिरी फिल्म 'कबीर सिंह' इस साल की दूसरी हाईएस्ट ग्रौस्सिंग फिल्म है और इसके बाद से किआरा को कई फिल्मों के ऑफर आ चुके हैं. फिलहाल वे अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बम', 'इन्दू की जवानी' और कार्तिक आर्यन के साथ 'भूल भुलैया 2' में व्यस्त हैं.


ऐसे में डेट्स न होने की वजह से किआरा को 'मिस्टर लेले' को न कहना पड़ा है और अब उन्ब्की जगह जाह्नवी कपूर ले सकती हैं. गौरतलब है की 'मिस्टर लेले' में वरुण धवन और जाह्न्वी कपूर के साथ भूमि पेड्नेकर भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी. जाह्न्वी ने हाल ही में शरत सक्सेना की 'गुंजन सक्सेना' की शूटिंग ख़त्म की है जो की जो की 13 मार्च 2020 को रिलीज़ होगी..

इसके अलावा जाह्न्वी हमें नेटफ्लिक्स की हॉरर फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज़' में भी दिखेंगी जो की 1 जनवरी को रिलीज़ होगी, साथ ही वे कार्तिक आर्यन के साथ कोलिन डी'कुन्हा की 'दोस्ताना 2' में और राजकुमार राव के साथ हार्दिक मेहता की 'रूही अफ्ज़ा' में भी नज़र आएंगी जो की 17 अप्रैल 2020 को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load