'मलंग' से दिशा पाटनी और अनिल कपूर का लुक आया सामने, इस दिन जारी होगा ट्रेलर!

'मलंग' से दिशा पाटनी और अनिल कपूर का लुक आया सामने, इस दिन जारी होगा ट्रेलर!
दिशा पाटनी हमें जल्द ही आदित्य रॉय कपूर के साथ मोहित सूरी की आगामी रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म 'मलंग' में नज़र आने वाली हैं और थोड़ी देर पहले ही फिल्म से आदित्य रॉय कपूर के किरदार का फर्स्ट पोस्टर सामने आय था जो की काफी इम्प्रेससिव है. आदित्य के बाद अब दिशा पाटनी और अनिल कपूर ने भी इन्स्टाग्राम पर अपने किरदारों की पहली झलक पेश की है.

दिशा ने थोड़ी देर पहले ही अपने किरदार का फर्स्ट लुक फैन्स के साथ साझा किया जिसमे वे बेहद आकर्षक लग रही हैं और उनका लुक भी फैन्स की उत्सुकता और बढाने का काम कर रहा है और साथ ही अनिल कपूर ने भी अपने किरदार का पोस्टर शेयर किया अहि जो की आपको विजय कृष्णा आचार्य की फिल्म 'टशन' से उनके किरदार की याद ज़रूर दिलाएगा. देखिये पोस्टर्स -





बता दें की यह पहला मौका है जब दिशा पाटनी, आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर एक साथ काम करते हुए दिखेंगे. साथ ही फिल्म में कुनाल खेमू, अमृता खानविलकर, एंजेला क्रिस्लिज्की और शाद रंधावा भी अहम् किरदारों में दिखेंगे और आपको बता की मलंग का ट्रेलर 6 जनवरी को जारी होने वाला है.

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी 'मलंग' के निर्माता हैं लव रंजन, भूषण कुमार, क्रिशन कुमार, अंकुर गर्ग और जे शेवकरमानी. मलंग हमें 14 फरवरी को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load