करण जोहर और पूरी जग्गानाध की फिल्म में विजय देवेराकोंडा, हुई घोषणा!

करण जोहर और पूरी जग्गानाध की फिल्म में विजय देवेराकोंडा, हुई घोषणा!
काफी दिनों से चल रही की आखिरकार आधिकारिक घोषणा हो ही गयी है. जी हाँ, बात हो रही है करण जोहर और साउथ के निर्देशक पूरी जग्गानाध की जिन्होंने पहली बार एक फिल्म के लिए हाथ मिला लिया है. इस फिल्म में दिखेंगे सुपरहिट फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से मशहूर होने वाले कलाकार विजय देवेराकोंडा और इसकी शूटिंग आज मुंबई में शुरु भी कर दी गयी है.

ट्रेड एनालिस्ट त्तरन आदर्श ने एक विडियो और तस्वीर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी जिसमे इस फिल्म के मुहूर्त पूजन में शामिल फिल्म के निर्देशक और मुख्य स्टार विजय देवेराकोंडा पहला शॉट देते हुए दिख रहे हैं. बता दें की इस फिल्म में बाहुबाली में 'राजमाता शिव्गामी' का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री राम्या कृष्णन और रॉनित रॉय भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. देखिये -





बता दें की इस फिल्म का टाइटल अब तक फाइनल नहीं किया है हालांकि ये बात फाइनल है की ये फिल्म हिंदी के साथ - साथ साउथ इंडिया की सभी भाषाओँ में बनायी जाएगी और इसके निर्माता हैं पूरी जग्गानाध, चारमी कौर, करण जोहर और अपूर्वा मेहता. यह पहला मौका जब करण जोहर और विजय देवेराकोंडा एक साथ काम करने वाले हैं और इस बात से विजय के फैन्स काफी उत्सुक हैं. विजय जल्द ही क्रांति माधव की रोमांटिक फिल्म 'वर्ल्ड फेमस लवर' में दिखेंगे जो 14 फरवरी को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load