अमिताभ बच्चन - इमरान हाशमी की 'चेहरे' को मिली नयी रिलीज़ डेट, जानिये कब देगी दस्तक

अमिताभ बच्चन - इमरान हाशमी की 'चेहरे' को मिली नयी रिलीज़ डेट, जानिये कब देगी दस्तक
अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी, बॉलीवुड के ये दो दमदार सितारे हमें जल्द ही पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखेंगे रूमी जाफ़री की मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म 'चेहरे' में. फिल्म का फैन्स बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं मगर कुछ न कुछ फिल्म के साथ ऊपर - नीचे होता ही रहता है. पहले फिल्म की मुख्य अभनेत्री कृति खरबंदा फिल्म से बाहर हो गयी और उनकी जगह आई टीवी अदाकारा क्रिस्टल डीसूज़ा और अब खबर ये है की फिल्म की रिलीज़ डेट आगे बढ़ गयी है.

जी, चेहरे जो की पहले इस साल 24 अप्रैल को रिलीज़ होनी थी अब आगे बढ़ कर 17 जुलाई को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी. खबर के मुताबिक़ अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुर्राना की फिल्म 'गुलाबो - सिताबो' जो की 17 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली है उसके निर्माताओं ने क्लैश टालने के लिए चेहरे की रिलीज़ आगे बढाने की रिक्वेस्ट की थी जिसे अमिताभ बच्चन और निर्माताओं ने मान लिया. इमरान हाश्मी ने इन्स्टाग्राम के ज़रिये ये जानकारी दी -



बता दें की चेहरे में अमिताभ बच्चन और इमरान हाश्मी के साथ क्रिस्टल डीसूज़ा, रिया चक्रबोर्ती, सिद्धांत कपूर, अन्नू कपूर, धृतिमान चैटर्जी, और रघुबीर यादव भी अहम् किरदारों में नज़र आएँगे. रूमी जाफ़री द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माता हैं आनंद पंडित और अमिताभ बच्चन और ये फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में दिखेगी.

End of content

No more pages to load