स्ट्रीट डांसर की दमदार ओपेनिंग, छुआ पहले दिन ये आंकड़ा!

स्ट्रीट डांसर की दमदार ओपेनिंग, छुआ पहले दिन ये आंकड़ा!
वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की ज़बरदस्त जोड़ी 'एबीसीडी 2' के बाद हमें फिर एक बार रेमो डीसूज़ा की कल रिलीज़ हुई डांस फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' में धमाल मचाती हुई नज़र आई है. फिल्म को हर तरफ से तारीफ मिल रही है. जिन्होंने फिल्म देखी है उन्हें फिल्म बेहद पसंद आई है और जिन्होंने नहीं देखी है वो अपनी टिकट्स बुक करवा रहे हैं और इसी बीच फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है ये आंकड़ा भी सामने आ गया है.

आंकड़ों पर नज़र डाली जाए तो स्ट्रीट डांसर 3डी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग लेते हुए 10.26 करोड़ रुपये का कारोबार किया है जो की बढ़िया है. फिल्म के लिए अच्छा वर्ड ऑफ़ माउथ देखते हुए इसकी कमाई में आज और कल उछाल आने की संभावना है. ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट करके थोड़ी देर पहले ही कमाई के आंकड़े साझा किये हैं. देखिये -



बता दें की स्ट्रीट डांसर में श्रद्धा कपूर और वरुण धवन के साथ प्रभु देवा, नोरा फतेही, धर्मेश येलांडे, राघव जुयाल, कैरोलीन वाइल्ड, सलमान युसूफ खान और भी कई कलाकार अहम् किरदारों में दिखे हैं और सभी के अभिनय को काफी पसंद किया जा रहा है. रेमो डीसूज़ा के निर्देशन में बनी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के निर्माता हैं भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और लिज़ेल डीसूज़ा.

End of content

No more pages to load