स्ट्रीट डांसर ने जमाया बॉक्स ऑफिस पर रंग, पहले वीकेंड कमाए इतने करोड़

स्ट्रीट डांसर ने जमाया बॉक्स ऑफिस पर रंग, पहले वीकेंड कमाए इतने करोड़
वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी हाल ही में रिलीज़ हुई रेमो डीसूज़ा की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. शुक्रवार को रिलीज़ हुई स्ट्रीट डांसर को क्रिटिक्स और दर्शक दोनों ने पसंद किया है और फिल्म के पहले वीकेंड की कमाई के आंकड़े भी कुछ यही बात दर्शा रहे हैं जिसे देख कर लगता है आखिर कार वरुण धवन पर पिछले साल लगा 'कलंक' अब मिल ही जाएगा.

स्ट्रीट डांसर ने पहले दिन 10.26 करोड़ रुपये कमा कर एक अच्छी ओपनिंग ली और और शनिवार को कमाई में उछाल दिखाते हुए 13.21 करोड़ का बिज़नस किया. रविवार को भी फिल्म ने दमदार उछाल दिखाई और 17.76 करोड़ कमा कर पहले तीन दिन में कुल 41.23 करोड़ रुपये का बिज़नस कर लिया है. ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट करके यह जानकारी दी, देखिये -



स्ट्रीट डांसर को कंगना रनौत और जस्सी गिल की 'पंगा' और अजय देवगन की 'तानाजी' से भी कड़ी टक्कर मिल रही है इसके बावजूद फिल्म का प्रदर्शन बढ़िया है. बता दें की रेमो डीसूज़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभु देवा, नोरा फतेही, अपार्शक्ति खुराना, पुनीत पाठक, सलमान युसूफ खान, राघव जुयाल, धर्मेश येलांडे और भी कई कलाकार अहम् किरदारों में दिखे हैं. फिल्म के निर्माता हैं भूषण कुमार, क्रिशन कुमार और लिज़ेल डीसूज़ा और ये 24 जनवरी को रिलीज़ हुई है.

End of content

No more pages to load