थप्पड़ से तापसी का पहला पोस्टर जारी, इस दिन दिखेगा ट्रेलर

थप्पड़ से तापसी का पहला पोस्टर जारी, इस दिन दिखेगा ट्रेलर
तापसी पन्नू 'मुल्क' के बाद फिर एक बार अनुभव सिन्हा की आगामी फिल्म थप्पड़ में मुख्य भूमिका में दिखेंगी. यह एक फीमेल सेंट्रिक फिल्म है जो की अपनी शर्तों पर ज़िन्दगी जीने वाली एक महिला की कहानी होगी. फिल्म से तापसी की तसवीरें तो काफी पहले सामने आ गयी थी मगर अब सामने आया है थप्पड़ का फर्स्ट लुक पोस्टर.

जी, तापसी पन्नू ने थोड़ी देर पहले ही इन्स्टाग्राम पर 'थप्पड़' से अपने किरदार का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया है जिसे देख कर आपको पता चल जाएगा की फिल्म का टाइटल थप्पड़ क्यूँ है. पोस्टर काफी गहन और दमदार है और इस पोस्ट पर तापसी की कैप्शन आपको सोचने पर मजबूर कर देगी. उन्होंने लिखा है 'क्या ये बस इतनी सी बात है, क्या प्यार में ये भी जायज़ है'. देखिये पोस्टर -



अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में तापसी पन्नू के साथ हमें 'कलंक' में नज़र आ चुके अभिनेता पवैल गुलाटी मुख्य भूमिका में दिखेंगे और इसका ट्रेलर कल जारी किया जाएगा. फिल्म के निर्माता हैं अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार और ये इस साल 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है.

End of content

No more pages to load