'अतरंगी रे' के एनाउंसमेंट टीज़र से ही हो जाएगा प्यार, देखिये

'अतरंगी रे' के एनाउंसमेंट टीज़र से ही हो जाएगा प्यार, देखिये
अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान पहली बार आनंद राय की आगामी फिल्म 'अतरंगी रे' में एक साथ नज़र आने वाले हैं और कल फिल्म की घोषणा करने के थोड़ी देर बाद ही इस के निर्माताओं ने फिल्म एक एनाउंसमेंट टीज़र भी जारी कर दिया जो की ए आर रहमान के म्यूज़िक की एक झलक लेकर आया है और इस फिल्म से आपको ये टीज़र देख कर ही प्यार हो जाएगा.

जी हाँ, अतरंगी रे एक रोमांटिक म्यूज़िकल फिल्म होगी और इस फिल्म के प्रति आपकी उत्सुकता बस इसका टीज़र देख कर ही बढ़ जाएगी जिसे देख कर लगता है की अगले वैलेंटाइन्स डे पर आनद राय और टीम दर्शकों के लिए दिल छू लेने वाली कहानी लेकर हाजरी होने वाले हैं. अक्षय कुमार ने इन्स्टाग्राम पर ये टीज़र साझा किया देखिये -



अतरंगी रे में राँझणा के बाद धनुष और आनंद राय फिर एक साथ काम करने जा रहे हैं. फिल्म के निर्माता हैं भूषण कुमार और आनंद राय और ये रिलीज़ होगी अगले साल 14 फरवरी को. फिलहाल अक्षय कुमार की आगामी फिल्म है रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' जिसमे वे कैटरिना कैफ के साथ दिखेंगे और ये फिल्म 27 मार्च को रिलीज़ होगी. वहीँ सारा अली खान डेविड धवन की कुली नंबर वन में वरुण धवन के साथ नज़र आएंगी जो 1 मई को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load