भारत के बाद अब हांगकांग में रिलीज़ को तैयार है गुड न्यूज़

भारत के बाद अब हांगकांग में रिलीज़ को तैयार है गुड न्यूज़
अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और किआरा अडवाणी की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म गुड न्यूज़ भारत में दर्शकों को बेहद पसंद आई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया और एक साल में 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली अक्षय की तीसरी फिल्म बनी थी. लेटेस्ट खबर ये है की ये फिल्म भारत के बाद अब हांगकांग में धमाल मचाने के लिए तैयार है.

जी, राज मेहता के निर्देशन में बनी गुड न्यूज़ अब हांगकांग में 13 फरवरी को रिलीज़ होने जा रही है. इसके निर्माताओं ने फिल्म का चाईनीज़ भाषा में पोस्टर भी रिलीज़ कर दिया है जिसे अक्षय ने थोड़ी देर पहले इन्स्टाग्राम पर साझा किया, देखिये -



बता दें की ये फिल्म आईवीऍफ़ तकनीक से माता - पिता बनना चाह रहे दो परिवारों की कहानी है जो डॉक्टर्स की गलती के कारण आपस में उलझ जाते हैं. गुड न्यूज़ में आदिल हुसैन, टिस्का चोपड़ा, अंजना सुखानी, फैसल शेख और मोहित रैना भी अहम् किरदार में नज़र आये हैं. फिल्म के निर्माता हैं अरुणा भाटिया, करण जोहर, अपूर्वा मेहता और शशांक खेतान और ये 27 दिसम्बर 2019 को रिलीज़ हुई थी.

End of content

No more pages to load