नितेश तिवारी और अश्विनी अईयर तिवारी बनाएँगे 'सियाचिन वारियर्स', हुआ ऐलान

नितेश तिवारी और अश्विनी अईयर तिवारी बनाएँगे 'सियाचिन वारियर्स', हुआ ऐलान
दंगल और छिछोरे जैसी सुपरहिट फ़िल्में बनाने वाले निर्देशक नितेश तिवारी और 'बरेली की बर्फी' और 'पंगा' जैसी क्रिटिकल क्लेम पाने वाली हिट फ़िल्में बनाने वाली अशिविनी अईयर तिवारी आखिर एक साथ काम करने वाले हैं. बता दें की ये दोनों पति - पत्नी हैं, जी हाँ, और दोनों मिल कर अब सियाचिन वारियर्स का निर्माण करने के लिए तैयार हैं.

ये फिल्म भारतीय सेना की उन जवानों की बहादुरी की गाथा होगी जो माइनस 30 डिग्री के तापमान में सियाचिन के ग्लेशियर पर हर समय तैनात रह का रदेश की रक्षा करते हैं. सियाचिन वारियर्स का निर्देशन करेंगे कई एड फिल्में बना चुके निर्देशक संजय शेखर शेट्टी और इसका एनाउन्स्मेंट पोस्टर तरन आदर्श ने ट्वीट कर साझा किया है, देखिये -



सियाचिन वारियर्स के निर्माता होंगे नितेश तिवारी, अश्विनी अईयर तिवारी और महावीर जैन और जल्द ही फिल्म की स्टारकास्ट की भी घोषणा की जाएगी. इसके अलावा अश्विनी अय्यर तिवारी जल्द ही इनफ़ोसिस के संस्थापक नारायणा मूर्ती और उनकी पत्नी सुधा मूर्ती के जीवन पर भी एक फिल्म बना रही है जिसका टाइटल है 'मूर्ती'.

End of content

No more pages to load