उम्मीद के मुताबिक़ रहा भूत: पार्ट वन का पहला दिन, इतनी हुई कमाई

उम्मीद के मुताबिक़ रहा भूत: पार्ट वन का पहला दिन, इतनी हुई कमाई
विकी कौशल 'संजू' और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद अब एक नए अवतार में एक नए जौनर की फिल्म में नज़र आये हैं जिसका नाम है 'भूत पट वन: द हौंटेड शिप'.. इस फिल्म से विकी ने हॉरर जौनर में कदम रखा है और बता दें की फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों से मिले - जुले रिव्यु ही मिल रहे हैं. मगर उसके बाद भी फिल्म ने पहले दिन ठीक - ठाक कमाई करने में सफलता हासिल कर लि है.

भानु प्रताप सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म भूत पार्ट वन: द हौंटेड शिप ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.10 करोड़ रुपये का आंकड़ा जुटाया है. ये विकी कौशल के करियर की 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' (8.20) और राज़ी (7.53 करोड़) के बाद तीसरी सबसे बड़ी सोलो लीड फिल्म है. ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ये जानकारी ट्विटर के ज़रिये दी -



भानु प्रताप सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म भूत: पार्ट वन द हौंटेड शिप में विकी कौशल के साथ भूमि पेड्नेकर मुख्य भूमिका में दिखी हैं. साथ ही आशुतोष राणा, सिद्धांत कपूर और मैहर विज भी नज़र आये हैं. फिल्म के निर्माता हैं कारन जोहर, अपूर्वा मेहता और शशांक खेतान और ये पिछले शुक्रवार रिलीज़ हुई है.

End of content

No more pages to load