थलाइवी से जयललिता की जन्मतिथि पर दिखा कंगना का नया लुक

थलाइवी से जयललिता की जन्मतिथि पर दिखा कंगना का नया लुक
कंगना रनौत हमें जल्द ही अपनी आगामी फिल्म 'थालाईवी' में तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व अभिनेत्री स्वर्गीय जयललिता के किरदार में नज़र आने वाली हैं. जब से फिल्म से कंगना का फर्स्ट लुक पोस्टर और एनाउन्स्मेंट टीज़र जारी हुआ है तब से उनके चाहनेवाले फिल्म के बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. आज जयललिता का जन्मदिवस है और इस मौके पर फिल्म के निर्माताओं ने थलाइवी से कंगना का एक नया लुक जारी किया है जिसमे कंगना उनके युवा रूप में दिख रही हैं.

अब तक जितने भी पोस्टर सामने आये हैं उनमे कंगना एक उम्रदराज़ जयललिता के रूप में दिख रही थी मगर इस नए पोस्टर में कंगना का एक युवा लुक नज़र आ रहा है और साड़ी पहने और बिंदी लगाए कंगना बेबिलकुल जयललिता की तरह ही लग रही हैं. कंगना की बहन रंगोली ने ट्वीट करके कंगना का नया लुक फैन्स के साथ साझा किया. देखिये -



ए.एल. विजय के निर्देशन में बन रही फिल्म थलाइवी में कंगना रनौत के साथ अरविन्द स्वामी, पूर्णा, प्रकाश राज, जीशु सेनगुप्ता और मधु भी अहम् किरदारों में नज़र आएँगे. इस फिल्म के निर्माता हैं विष्णु वर्धन इन्दुरी और शैलेश आर सिंह और ये हमें इस साल 26 जून को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load