तानाजी का तूफ़ान बॉक्स ऑफिस पर अब भी जारी, बनाया ये रिकॉर्ड!

तानाजी का तूफ़ान बॉक्स ऑफिस पर अब भी जारी, बनाया ये रिकॉर्ड!
अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल स्टारर निर्देशक ओम राउत की ऐतिहासिक गाथा तानाजी ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफ़ान मचाया था जो अब तक थम नहीं पाया है. इस तूफ़ान में दीपिका पादुकोण स्टारर 'छपाक' ऐसी उडी की फिर किसी को नज़र नहीं आई और साथ ही उसके बाद भी रिलीज़ हुई कई फिल्मों को तानाजी की बॉक्स ऑफिस पकड़ की वजह से नुक्सान उठाना पड़ा. इस फिल्म की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर अब तक ढीली नहीं पड़ी है और रिलीज़ के 45 दिन के बाद भी फिल्म की कमाई जारी है.

छत्रपति शिवाजी महाराज के साहसी सूबेदार तानाजी मलुसरे की विजय गाथा पर आधारित ये फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आई है की सातवें हफ्ते भी फिल्म ने 1.89 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर 275 का आंकड़ा भी पार कर लिया है. तानाजी अब तक भारत में 276.90 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है और इसके साथ ही अब ये फिल्म बॉलीवुड की ऑल टाइम ग्रौस्सर्स की लिस्ट में शाहिद कपूर - किआरा अडवाणी की कबीर सिंह (278.24 करोड़) को रिप्लेस करने की राह पर है. बॉलीवुड ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट कर तानाजी की कमाई के आंकड़े साझा किये -



गौरतलब है की ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म तानाजी में अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल के साथ शरद केलकर, ल्युक केनी, विपुल गुप्ता, पद्मावती, शशांक शेंदे, देवदत्त नागे, नेहा शर्मा, अजिक्य देओ और भी कई कलाकार नज़र आये हैं. फिल्म के निर्माता है अजय देवगन, भूषण कुमार और क्रिशन कुमार. ये फिल्म इस साल 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी.

End of content

No more pages to load