आर्टिकल 15 के बाद आयुष्मान और अनुभव सिन्हा ने फिर मिलाया हाथ!

आर्टिकल 15 के बाद आयुष्मान और अनुभव सिन्हा ने फिर मिलाया हाथ!
आयुष्मान खुर्राना की पिछली आठों फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं और वे नयी जनरेशन के सबसे सफल सितारों में से एक हैं जिनके साथ हर कोई काम करने का इच्छुक है. पिछले साल अनुभव सिन्हा की क्रिटिकल हिट 'आर्टिकल 15' में काम करने वाले आयुष्मान ने अब अपने फैन्स को एक और तोहफा दिया है और वो वे की वे फिर से अनुभव के साथ काम करने वाले हैं वो भी एक एक्शन - थ्रिलर फिल्म में.

जी हाँ, हाल ही में इस फिल्म का ऐलान किया गया है जो की आयुष्मान के करियर की पहली थ्रिलर फिल्म होगी. हालांकि फिल्म का टाइटल अब तक सामने नहीं आया है लेकिन आयुष्मान को एक अलग और नए अवतार में देखना को लेकर उनके चाहनेवाले काफी उत्सुक हैं. ये फिल्म इस आल 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. तरन आदर्श ने इस बात की जानकारी दी -



आयुष्मान की हालिया रिलीज़ शुभ मंगल ज्यादा सावधान ने भी बॉक्स ऑफिस [पर अच्छा प्रदर्शन किया है और जल्द ही वे हमें अमिताभ बच्चन के साथ शूजित सरकार की आगामी फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में दिखेंगे. इस फिल्म के निर्माता हैं रॉनी लाहिरी और शील कुमार और ये 17 अप्रैल को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load