दीपिका और अनुष्का ने लिया डब्लुएचओ का सेफ हैंड्स चैलेंज, विडियो हुए वायरल

दीपिका और अनुष्का ने लिया डब्लुएचओ का सेफ हैंड्स चैलेंज, विडियो हुए वायरल
पूरी दुनिया में लोग फिलहाल कोरोना वायरस के कारण डरे हुए हैं और हर कोई इस जानलेवा महामारी की चपेट में आने से बचने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. दुनिया फिलहाल रुक सी गयी है क्यूंकि, सार्वजनिक स्थान, ऑफिस स्पेस, सिनेमाघर, या और कोई भी ऐसा स्थान जहाँ लोग जा सकते हैं वह बंद कर दिए गए हैं और बचाव के लिए लोग भी घर पर ही रहना पसंद कर रहे हैं. ऐसे में डब्लुएचओ ने लोगों को और जागरूक करने के लिए सेफ हैंड्स चैलेंज की शुरुआत की है जिसका हिस्सा बनी हैं दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा.

जी, दीपिका को इस चैलेंज के लिए डब्लुएचओ के डायरेक्टर-जनरल टेड्रोस अड़हानोम ने नॉमिनेट किया और दीपिका ने चैलेंज एक्सेप्ट करते हुए ट्विटर पर मुह पर मास्क लगा कर अपने हाथ अच्छे से धोते हुए एक विडियो साझा किया और सभी को इसके लिए प्रेरित किया. साथ ही दीपिका ने इस चैलेंज के लिए आगे विश्व प्रसिद्द टेनिस खिलाड़ी रॉजर फेडरर, फूटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टीअनो रोनाल्डो और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को नोमिनेट किया. देखिये ट्वीट -



इसके बाद अनुष्का शर्मा ने भी अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी के ज़रिये डब्लुएचओ द्वारा बताये हाथ धोने के तरीके को दर्शाते हुए एक विडियो साझा किया और फैन्स को जागरूक करते हुए साफ़ और सुरक्षित रहने के लिए कहा. उनकी इन्स्टाग्राम स्टोरी में जा कर आप विडियो देख सकते हैं.

End of content

No more pages to load