अमिताभ के साथ मिलकर इन सितारों ने किया फैन्स को सरप्राइज़, बनायी ये फिल्म!

अमिताभ के साथ मिलकर इन सितारों ने किया फैन्स को सरप्राइज़, बनायी ये फिल्म!
कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के कारण फिलहाल पूरा देश लॉकडाउन की स्थिति में है और सब कुछ मानो थम सा गया है. कोरोना वायरस के लड़ने के लिए डॉक्टर्स, सफाई कर्मचारी, पुलिसवाले और भी कई लोग दिन राट एक कर रहे हैं और वहीँ कई सेलेबस भी लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. ये फिल्मी सितारे अब कोरोना से जंग के लिए लोगों को एक जुट करने और उम्मीद देने के लिए एक साथ आ गए हैं और लोगों के लिए एक शॉर्ट फिल्म बनायी है जिसका नाम है 'फैमिली'.

शहंशाह अमिताभ बच्चन ने फैंस से जिस सरप्राइज़ का ज़िक्र किया था वो यही फिल्म है जिसमें कोरोना वायरस के लिए लोगों को जागरुक करने के लिए के लिए फिल्म जगत के कई सितारे एक साथ नज़र आये हैं. इंडस्ट्री के ये सितारे साथ नजर आए. इस फिल्म की ख़ास बात ये है की इसे सभी ने अपने - अपने घरों से ही शूट किया है न की बाहर निकल के. फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा, दिलजीत दोसांझ, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, सुपरस्टार रजनीकांत, चिरंजीवी, मामूटी संग और भी कई कलाकार नज़र आये हैं और एक मज़बूत सन्देश दिया है. देखिए-



इस फिल्म के ज़रिये दिखाया जाएगा कि कैसे घर पर रहने से आप अपनी हाइजिन का ख्याल रखने से आप कैसे सुरक्षित रह सकते हैं. बता दें कि अमिताभ बच्चन ने कल सोशल मीडिया पर एक ऐलान किया था और कहा था कि एक यूनीक विजुअल एक्सपीरिएंस आपका इंतजार कर रहा है.

फिल्मी परदे पर अमिताभ के इस साल हमें यान मुख़र्जी की ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नज़र आएँगे. साथ ही वे आयुष्मान खुराना के साथ शूजित सरकार की फिल्म गुलाबो सिताबो में भी दिखेंगे. कुछ दिन पहले ही उनकी एक और फिल्म झुंड का फर्स्ट लुक भी जारी हुआ था जिसका निर्देशन नागराज मंजुले ने किया है. हालांकि इन सभी फिल्मों की रिलीज़ कोरोना वायरस के कारण आगे बढ़ सकती है.

End of content

No more pages to load