ए आर रहमान को नहीं पसंद आया 'मसकली 2.0' कह दी ये बात!

ए आर रहमान को नहीं पसंद आया 'मसकली 2.0' कह दी ये बात!
संगीत सम्राट कहे जाने वाले भारतीय संगीतकार ए आर रहमान ने कई सुपरहिट और क्लासिक गाने कंपोज़ किये हैं जिनमे से एक है राकेश ओमप्रकाश मेंहरा की दिल्ली 6 का गाना 'मसकली'. हाल ही में मसकली का रीक्रिएटेड वर्ज़न रिलीज़ किया गया जिसे सचेत टंडन और तुलसी कुमार ने गाया है और कंपोज़ किया है तनिष्क बागची ने. गाना फैन्स को ख़ास पसंद नहीं आया और ज़्यादातर रीक्रिएट किये गानों की तरह इस गाने पर भी ओरिजिनल को खराब करने का आरोप लगा और यहाँ तक सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री भी फैन्स को नहीं जची.

लेकिन बात ये है की फैन्स के साथ - साथ ए आर रहमान को भी मसकली 2.0 पसंद नहीं आया और उन्होंने अपनी नाराज़गी जताते हुए ट्वीट किया. ट्वीट में रहमान ने लिखा लोगों को ओरिजिनल गाने सुनने और एन्जॉय करने के लिए कह डाला. उन्होंने लिखा "कोई शॉर्टकट नहीं, रातों को जागकर, बार-बार लिखकर और फिर लिखकर, 200 म्यूजिशियंस की मेहनत और 365 दिन काम करने के बाद बना एक ऐसा गाना जो पीढ़ियों तक लोगों को याद रहेगा. एक डायरेक्टर, कंपोजर, गीतकार की टीम, जिसे एक्टर, डायरेक्टर और एक मेहनती फिल्म क्रू ने बनाया है. आपको ढेर सारा प्यार और दुआएं. ए.आर. रहमान.'. देखिये पोस्ट -



बता दें की ओरिजिनल मसकली को लिखा था प्रसून जोशी ने, संगीत दिया था एआर रहमान ने और गाया था मोहित चौहान ने. गाने के विडियो में सोनम कपूर और अभिषेक बच्चन नज़र आये थे और ये गाना बेहद पसंद किया गया था और आज भी किया जाता है. वहीँ मसली 2.0 में 'मरजावां' के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया एक साथ दिखे हैं लेकिन दोनों की जोड़ी भी इस गाने को बचाने में नाकाम साबित होती दिख रही है. यूट्यूब पर अब इस गाने को करीब 1.5 लाख बार डिसलाइक किया जा चुका है.

End of content

No more pages to load