इस निर्देशक ने सोनाक्षी पर लगाया आरोप, अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब

इस निर्देशक ने सोनाक्षी पर लगाया आरोप, अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब
सोनाक्षी सिन्हा आये दिन किसी न किसी विवाद का हिस्सा बानी ही रहती हैं। कुछ दिन पहले ही मुकेश खन्ना ने उन पर रामायण को लेकर तंज कसा था और अब फिर एक बार सोनाक्षी को लेकर एक बॉलीवुड निर्देशक ने हाल में ही ट्विटर पर एक कमेंट किया है। ये निर्देशक हैं फ़िल्म 'द ताशकंत फाइल्स' बनाने वाल्व विवेक रंजन अग्निहोत्री जिन्होंने ट्विटर पर सोनाक्षी की एक तस्वीर पोस्ट करके उनपे इस समय भी शूटिंग करने का आरोप लगाया है।

विवेक ने एक अखबार की तस्वीर साझा की जिसमे सोनाक्षी वक स्टूडियो से बाहर आती नज़र आ रही हैं। विवेक ने ये तस्वीर साझा करते हुए लिखा 'ऐसे समय में कौन शूटिंग करता है?'। विवेक के इस ट्वीट के जवाब में सोनाक्षी ने भी ट्वीट किया और लिखा 'अगर इस फोटो की डेट 5 नवम्बर 2019 है तो ये पुरानी ही होगी. वो भी क्या दिन थे.' इसके साथ ही सोनाक्षी नव विवेक को नसीहत देते हुए कुछ भी शेयर करने से पहले चेक करने का आग्रह करते हुए अगले ट्वीट के मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के सी एम उद्धव ठाकरे को टैग करते हुए ये भी पूछ लिया की फेक न्यूज़ फैलाने वालों को कैसे रोका जाए। देखिये ट्वीट -



फिल्मी परदे पर सोनाक्षी सिन्हा की आखिरी फ़िल्म थी प्रभु देवा के निर्देशन में बनी दबंग 3 जिसमे वे सलमान खान, अरबाज़ खान, साई मांजरेकर और कीचा सुदीप के साथ नज़र आई थी। सोनाक्षी की आगामी फिल्म है अभिषेक दुधैया की वॉर ड्रामा 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' जिसमें वे अजय देवगन, संजय दत्त, एमी विर्क और नोरा फतेही के साथ तज़ार आएंगी। भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया हमें 14 अगस्त को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी।

End of content

No more pages to load