रणवीर सिंह फिलहाल बॉलीवुड में अपने करियर के शीर्ष पर हैं. उनकी पिछली सभी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं और 'पद्मावत' के बाद वे बॉलीवुड के उन गिने चुने अभिनेताओं में शामिल हो गए जिनकी फिल्मों ने 300 करोड़ का कारोबार किया है. रणवीर हमें जल्द ही कबीर खान की '83' में कपिल देव के किरदार में नज़र आएंगे जिसके लिए उनके फैन्स बेहद उत्सुक हैं और अब खबर ऐसी आ रही है जो की उनकी उत्सुकता और भी बढाने वाली है.
कुछ समय पहले ये बात सामने आई थी की अभिनेता-निर्देशक टिन्नू आनंद अमिताभ बच्चन स्टारर क्लासिक सुपरहिट फिल्म 'शहंशाह' का रीमेक बनाने जा रहे हैं और अब खबर ये सुनने में आ रहा है की इस रीमेक में टिन्नू आनंद रणवीर सिंह को शहंशाह के किरदार में कास्ट कर सकते हैं. रणवीर को फिल्म का ऑफर मिल गया है और जल्द ही उनके नाम पर मुहर भी लग सकती है. बता दें की टिन्नू शहंशाह को एक नए और मॉडर्न अंदाज़ में बनाना चाहते हैं और जैसे ही लॉकडाउन ख़त्म होगा टिन्नू इस पर काम करना शुरू कर देंगे.
बहरहाल अगर रणवीर सिंह भी इस फिल्म के लिए हाँ करते हैं तो ये 'सिम्बा' के बाद उनकी दूसरी फिल्म होगी जिसमे वे हमें पुलिस ऑफिसर के किरदार में नज़र आएँगे. बता दें की 1988 में रिलीज़ हुई शहंशाह में अमिताभ बच्चन दो आग - अलग किरदारों में नज़र आये थे. शहंशाह 3 साल के ब्रेक के बाद अमिताभ बच्चन की कमबैक फिल्म थी जो की सुपरहिट रही थी और 1988 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म थी. टिन्नू आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मिताभ के साथ मिनाक्षी शेषाद्री, कदर खान, अमरीश पूरी, प्राण और प्रेम चोपड़ा भी नज़र आये थे.
रणवीर सिंह बनेंगे आज के दौर के 'शहंशाह'?
-
Wednesday, April 15, 2020


