संजय दत्त को आई ऋषि कपूर की याद, साझा की दिल की बात

संजय दत्त को आई ऋषि कपूर की याद, साझा की दिल की बात
दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे. 30 अप्रैल की सुबह ऋषि का लम्बे समय से चल रही उनकी कैंसर की बिमारी के कारण अस्पताल में निधन हो गया. हमेशा खुशमिजाज रहने वाले ऋषि कपूर साहबी डॉक्टर्स के मुताबिक़ अपने अंतिम पलों में भी अपने आस - पास के लोगों को को किसी तरह खुश करने में ही लगे हुए थे और यही एक असली एंटरटेनर की पहचान होती है. ऋषिजी के जाने पर पूरे बॉलीवुड ने शोक व्यक्त किया और अब अभिनेता संजय दत्त ने भी उन्हें याद करते हुए इन्स्टाग्राम पर उनसे जुडी कुछ यादें ताज़ा की.

संजय दत्त ने इन्स्टाग्राम पर ऋषि कपूर और रणबीर कपूर के साथ एक तस्वीर साझा की जिसमे तीनो ही एक साथ काफी खुश नज़र आ रहे हैं. संजय ने तस्वीर की कैप्शन में लिखा "एक चीज़ जो चिंटू सर ने मुझे सिखाई वो ये की कुछ भी करो तो चेहरे पर एक मुस्कान के साथ करो. वे अब हमारे बीच नहीं है ये बात स्वीकार करने में कुछ समय लगेगा. वे हमेश मेरे बड़े भाई की तरह थे. विशवास नहीं होता की वे अब हमारे बीच नहीं रहे". देखिये पोस्ट -



बता दें की ऋषि कपूर पिछले दो साल से कैंसर से जूझ रहे थे. वे पिछले साल ही करीब 1 साल तक न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवाने के बाद भारत वापस लौटे थे. मगर उनकी तबियत फिर भी कुछ नाज़ुक ही रहती थी जिसके कारण उन्हें इस साल फरवरी के महीने में भी दो बार अस्पताल में भारती करवाया गया था. 29 अप्रैल की राटा उन्हें तबियत बिगड़ने के कारण फिर अस्पताल में भारती करवाया गया जिसके बाद 30 अप्रैल की सुबह उनका 67 साल की उम्र में देहांत हो गया.

End of content

No more pages to load