अमायरा दस्तूर की इस तस्वीर के फैन्स हो रहे दीवाने!

अमायरा दस्तूर की इस तस्वीर के फैन्स हो रहे दीवाने!
बॉलीवुड में मनीष तिवारी की रोमांटिक फिल्म 'इस्सक' से 2013 में कदम रखने वाली अभिनेत्री अमायरा दस्तूर हिंदी सिनेमा के साथ ही तमिल और तेलुगु इंडस्ट्री में भी जाना - माना नाम हैं. अमायरा अपनी अदायगी के साथ अगर किसी और चीज़ के लिए जानी जाती हैं तो है उनके भोली - भाली और बेहद क्यूट पर्सनालिटी. अमायरा के चाहनेवाले उनकी चुलबुली व मनमोहक पर्सनालिटी के दीवाने हैं और अमायरा भी फैन्स को अपने को अपनी खूबसूरत तस्वीरों से ट्रीट करती रहती हैं.

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली अमायरा ने हाल ही में इन्स्टाग्राम पर एक और सुपर हॉट तस्वीर साझा की. इस तस्वीर में अमायरा हमें एक येलो ड्रेस पहने हुए नज़र आ रही हैं अपने बालों में हाथ फेरते हुए अपनी खूबसूरती का जादू बिखेरती दिख रही हैं और ये सोशल मीडिया पर उनके फैन्स को भी खूब भा रही है. देखिये -



अमायरा पिछले साल रिलीज़ हुई मिखिल मुसले की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'मेड इन चाइना' में राजकुमार राव, मौनी रॉय, बोमन इरानी और अभिषेक बैनर्जी संग नज़र आई थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नाकामयाब रही थी. अमायरा की आगामी हिंदी फिल्म है 'पिल्फर सिंह' जो की तेलुगु हिट 'राजू गाडू' का रीमेक है.

End of content

No more pages to load