चतुर रामलिंगम ने बताया कैसे बचें कोरोना से, देखिये मज़ेदार विडियो!

चतुर रामलिंगम ने बताया कैसे बचें कोरोना से, देखिये मज़ेदार विडियो!
राजकुमार हिरानी की सदाबहार ब्लाकबस्टर कॉमेडी फिल्म '3 इडियट्स' से अभिनेता ओमी वैद्य के किरदार 'चतुर रामलिंगम' को हम सभी जानते हैं और बेहद प्यार करते हैं। COVID-19 महामारी के इस कठिन समय में हम सभी को चतुर के एक मज़ेदार डोज़ की बुरी तरह ज़रुरत है और ये बात खुद चतुर भी जानता है. इसीलिए चतुर एक बार फिर आपके लिए कोरोना वायरस से सुरक्षित कैसे रहें इस पर एक मजेदार भाषण लेकर आया है.

जी! ओमी वैद्य ने हाल ही मेंहमें फिर एक बार हंसाने के लिए चतुर रामालिंगम का किरदार धारण किया उनके लेटेस्ट इन्स्टाग्राम विडियो में. वीडियो में चतुर रामलिंगम में, उनके '3 इडियट्स' के भाषण की तरह ही हमें कोरोनोवायरस को हराने पर एक भाषण देते हुआ नज़र आ रहे हैं जिसमे हमेशा की तरह वे कुछ शब्द गलत बोलते हुए दिख रहे हैं और इसे देख कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। ओमी ने कैप्शन में लिक्गा "आदरणीय सोशल मीडिया फैमिली, आपने मुझे बहुत मिस किये होंगे, इसीलिए मैं आ गया हूँ आपको फिर से हंसाने और कोरोना को रुलाने". देखिये विडियो -



ओमी वैद्य ने 2005 में यूएस टीवी सीरीज "अरेस्टेड डेवलपमेंट' से अपने ऑनस्क्रीन करियर की शुरुआत की थी और वे स्टीव कैरेल स्टारर कॉमेडी शो 'द ऑफिस' (यूएस संस्करण) में नज़र आये थे.। लेकिन उन्हें सफलता 2009 की बॉलीवुड कॉमेडी-ड्रामा फिल्म '3 इडियट्स' से मिली, जिसमें उन्होंने चतुर रामलिंगम उर्फ 'द साइलेंसर' की भूमिका निभाई थी जो आज एक सदाबहार किरदार बन गया है.

End of content

No more pages to load