सुल्तान "सलमान खान" फिर एक बड़ा धमाका करने को तैयार

सुल्तान "सलमान खान" फिर एक बड़ा धमाका करने को तैयार
हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार "सलमान खान" इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहते हैं| इसके ज़रिए वह अपने फैंस का मनोरंजन करने के साथ-साथ उनके लिए कुछ न कुछ नया करते दिखाई देते हैं| वह इस समय अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में समय बिताने के साथ-साथ सोशल मीडिया के द्वारा अपने फैंस से जुड़े रहते हैं| फैंस को खुश करने के लिए दबंग खान ने घर में रहकर तीन गाने रिलीज़ किए और तीनों गाने सोशल मीडिया काफी धूम मचा रहे हैं| अब वह अपने चाहने वालों के लिए एक और बड़ा सरप्राइज लेकर आ रहे हैं|

इस बार सलमान खान गाने से नही अपितु फिल्म के द्वारा अपने फैंस का मनोरंजन करते दिखेगें| हिंदी सिनेमा जगत से मिली रिपोर्ट के अनुसार इस बार वह एक शॉर्ट फिल्म में नज़र आएगें| इस फिल्म में उनके साथ एक नई और खूबसूरत एक्ट्रेस भी नजर आ सकती है,परन्तु इसके बारे में सलमान खान ने कुछ आवश्यक जानकारी नहीं दी है| मुख्य खबरों के अनुसार सलमान ने अपने गाने में जैक्लीन फेर्नानडेज़ को लिया था, परन्तु इस शॉर्टफिल्म में वह एक्ट्रेस वलूशा डिसूजा के साथ रोमांस करते दिखाई देगें|

वालुशा सुर्ख़ियों में तब आई थी, जब निर्देशक संजय लीला भंसाली, सलमान के साथ फिल्म 'इंशाअल्लाह' की घोषणा कर रहे थे| एक रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान इस फिल्म में अपने साथ एक्ट्रेस वलूशा को लेना चाहते थे, लेकिन निर्देशक सलमान के साथ आलिया को लीड रोल में लेना चाहते थे| इसके बाद खबर आई कि इस फिल्म की तैयारी रोक दी गई है| बॉलीवुड रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान और एक्ट्रेस वलूशा की दोस्ती आज-कल काफी सुर्ख़ियों में है| इस अभिनेत्री ने हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' से किया था| फिलहाल सलमान खान के चाहने वाले अब उनकी इस शॉर्टफिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार का रहे हैं |

End of content

No more pages to load