'जय जय शिव शंकर' पर बच्ची ने किया शानदार डांस, ऋतिक ने कहा ये है असली डांसिंग स्किल्स

'जय जय शिव शंकर' पर बच्ची ने किया शानदार डांस,  ऋतिक  ने कहा ये है असली डांसिंग स्किल्स
ऋतिक रॉशन ने एक छोटी लड़की का डांस वीडियो शेयर किया हैl इसमें बच्ची को फिल्म 'वॉर' के गाने 'जय जय शिव शंकर' पर डांसकरते हुए देखा जा सकता हैl इसमें वह ऋतिक के डांसिंग स्टेप्स को हूबहू करती नजर आ रही हैंl इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए ऋतिक रॉशन ने न सिर्फ वीडियो को कमेंट करते हुए रीट्वीट किया है बल्कि बच्ची को स्टार भी बताया है।

ऋतिक देश भर के नन्हे मुन्नों के लिए एक प्रेरणा हैं। शुक्रवार को उन्होंने कठिन डांस स्टेप्स कर रही एक छोटी लड़की का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में 4-5 साल की एक बच्ची है, जो फिल्म वॉर के 'जय जय शिव शंकर' गाने पर डांस कर रही है। उसकी डांसिंग स्किल्स सभी को प्रभावित कर रही है। देखिये -



यह छोटी राजकुमारी न जाने कौन है लेकिन वह दिल निकाल कर डांस कर रही है। इसे कहते हैं छोटा पैकेट बड़ा धमाका । ऋतिक के प्रशंसकों को भी बच्ची का डांस पसंद रहा है । वॉर मे ऋतिक रोशन को अखिरी बार देखा गया था। वॉर एक एक्शन फिल्म थीl इसमें ऋतिक और टाइगर श्रॉफ ने अभिनय किया था। यह पिछले साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। इसमे ऋतिक और टाइगर के रोल को बहुत पसद की गया था|

End of content

No more pages to load