दिशा पाटनी की गिनती बॉलीवुड की सबसे हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में होती है और उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वैसे तो फैन्स दिशा के बारे में काफी कुछ जानते हैं । लेकिन दिशा के इस एक किस्से के बारे में आपको जानकारी कम ही होगी।
दिशा ने एमटीवी बीट्स के इंटरव्यू में बचपन में अपनी शरारत का किस्सा बताया था। उन्होंने बताया कि "जब मैं छोटी थी, नए-नए टेलीफोन आए थे, मैं और मेरी बहन, साथ में बैठ के कुछ रैंडम नंबर्स को डायल करते थे और हम सिर्फ यही कहते थे 'हाय, मैं फलां-फलां माता बात कर रही हूँ।
मुंबई मे आने के बाद मैंने यहां कई सबक सीखे हैं। एक फिल्म में मुझे शुरुआती समय पर काम मिलने के बाद आउट कर दिया गया था। हर चीज के पीछे कोई न कोई वजह होती है। मेरे रिजेक्शन ने मुझे मजबूत किया। मुझे और करने को प्रेरित किया।"
दिशा पाटनी ने बॉलीवुड में एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (2016) से पारी शुरू की थी। हालांकि इससे पहले वे 2015 में तेलुगू फिल्म 'लोफर' में नजर आई थीं जो की सुपरहिट रही थी। दिशा पाटनी 2017 में जैकी चैन की के सतह फिल्म 'कूंग फू योगा' में भी दिखी थीं, ये फिल्म भारत और चीन के संयुक्त प्रयासों से बनी थी।
सलमान के साथ 'राधे' मे भी दिशा नजर आने वाली हैं और जल्द ही सलमान व दिशा पाटनी एक स्पेशल गाने की शूटिंग करने वाले हैं, जो लंबे समय से अटका हुआ था। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' इस साल ईद पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से फिल्म रिलीज़ तो क्या, पूरी भी नहीं हो पाई है। खैर, अब फिल्म पर दोबारा तेजी से काम शुरू किया जा रहा है।
बचपन में बहुत शरारती थीं दिशा पाटनी, रॉन्ग नंबर डायल कर करती थीं ये काम
-
Monday, June 15, 2020


