रवीना टंडन ने भी कंगना के साथ मिलाया सुर, बताया बॉलीवुड का सच

रवीना टंडन ने भी कंगना के साथ मिलाया सुर, बताया बॉलीवुड का सच
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बिना किसी को कुछ बताए बीते रविवार रविवार को अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली| उनके दोस्तों का कहना है कि वो पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे|

सुशांत सिंह के निधन के बाद आज फिल्म इंडस्ट्री दो गुटों में बंटती नजर आ रही है| कंगना रनौत समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स सुशांत की मौत को सुसाइड नहीं बता रहे| कई सेलेब्स का कहना है कि वह नेपोटिज्म का शिकार हुए हैं| कंगना के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने बॉलीवुड की सच्चाई को उजागर किया है| देखिये ट्वीट -



उन्होंने कहा की फेक मीडिया स्टोरीज़ ने फिल्मों से उनको निकलवाया है| इससे कई लोगों के करियर बर्बाद हो गए हैं| आपको फिल्म इंडस्ट्री में बने रहने के लिए संघर्ष करना पड़ता है, फाइट बैक करना पड़ता है, कुछ सर्वाइव करते हैं कुछ नहीं.|

उन्होंने कहा- 'जब आप सच बोलते हैं तो आपको झूठा, पागल, साबित करने के लिए प्रचारित कर दिया जाता है.| इस इंडस्ट्री से जुड़कर मैं आभारी हूं, लेकिन यह इंडस्ट्री की सच्चाई है'.

End of content

No more pages to load