'लक्ष्य' को हुए 16 साल, फरहान अख्तर ने किया भारतीय सेना को सलूट

'लक्ष्य' को हुए 16 साल, फरहान अख्तर ने किया भारतीय सेना को सलूट
ऋतिक रोशन की मूवी 'लक्ष्य' 18 जून 2004 को रिलीज़ हुई थी और इस फिल्म में ऋतिक के रोल को बहुत पसंद किया गया था| इस फिल्म को फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया था और फरहान ने हाल ही में इस फिल्म के 16 साल पूरे होने पर भारतीय सेना को आभार प्रकट किया |

फरहान अख्तर ने इस मौके पर भारतीय सेना का धन्यवाद करते हुए किया सोशल मीडिया पर लक्ष्य की रिलीज़ को लेकर एक पोस्ट किया, देखिये -



यह फिल्म एक नौजवान लड़के करण की कहानी थी, जो अपनी पढ़ाई पूरी कर चूका है | उसके सभी दोस्त अपना कैरिएर चुन चुके है और अपने - अपने राहो पर चले जाते है, लेकिन करन समझ नहीं पा रहा की वो ज़िन्दगी में क्या करे| एक दिन अचानक करन सेना में जाने की तेयारी कर लेता है और अनजाने में अपनी ज़िन्दगी के सफ़र पर निकल जाता है |

इस फिल्म की कहानी 1999 के कारगिल युद्ध पर आधारित थी| फिल्म में ऋतिक लेफ्टीनट करन शेरगिल बनते है| इस फिल्म में प्रीटी जिंटा के किरदार को भी बहुत पसंद किया गया था| उन्होंने इस फिल्म में रिपोर्टर की किरदार निभाया था| इस फिल्म को बेस्ट कोरोग्राफी अवार्ड भी मिला था| इस फिल्म में अमिताभ और ऋतिक की केमिस्ट्री को लोगों ने बहुत पसंद किया गया था|

End of content

No more pages to load