परेश रावल ने बॉय काट चाइनीज़ प्रोडक्ट्स का किया समर्थन, लोगों की दी ये सलाह!

परेश रावल ने बॉय काट चाइनीज़ प्रोडक्ट्स का किया समर्थन, लोगों की दी ये सलाह!
पूर्वी लद्दाख में (LAC) पर भारत और चीन के बिच तनाव खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा , सोमवार रात को दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। उन सभी जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए बॉलीवुड के सितारों ने भी अब चाइनीज प्रोडक्ट्स का बॉय काट करना शुरू कर दिया है, अभिनेत्री काम्या पंजाबी और अभिनेता अरशद वारसी के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने भी चाइनीज सामान का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है।

परेश रावल ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेज़ॅन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील को निशाना बनाते हुए , अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमे उन्होंने लोगों को चाइनीज सामान का विरोध करने की सलाह दी है और ऑनलाइन व्यापारियों को भी चाइनीज सामान न बेचने का सुझाव दिया है । देखिये अभिनेता द्वारा किया गया पोस्ट -



अगर अभिनेता के वर्कफ़्रंट की बात करें तो आने वाले समय में परेश रावल, प्रियदर्शन निर्देश 'हंगामा 2', उमेश शुक्ला निर्देशित 'आँख मिचोली' और डैविड धवन निर्देशित 'कुली नम्बर 1' जैसी फ़िल्मों में अपने जबरदस्त अभिनय से लोगों को लोटपोट करते नजर आएगें। परेश के फैंस उनकी आने वाली सभी फ़िल्मों का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load