अमिताभ बच्चन ने बताया मास्क का हिंदी अनुवाद, शेयर की मज़ेदार पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने बताया मास्क का हिंदी अनुवाद, शेयर की मज़ेदार पोस्ट
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों सोशल मीडिया काफी एक्टिव नजर आते हैं , वो समय समय पर मोटिवेशनल और मजेदार पोस्ट फैंस के साथ शेयर करके उनको एंटरटेन करते रहते हैं। हाल ही में बिग बी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो मास्क का हिंदी अनुवाद क्या होता है , इसके बारे में लोगों को बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में उनके द्वारा इस्तेमाल किया गया मास्क भी काफी स्पेशल लग रहा है।

अमिताभ द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में उन्होंने फिल्म 'गुलाबो सिताबो ' का चित्र बना हुआ मास्क लगा रखा है , उन्होंने पोस्ट शेयर करते कैप्शन में लिखा है कि , '' मिल गया , मिल गया , बहुत परिश्रम के बाद , मास्क का हिंदी अनुवाद मिल गया। *"नासिकामुखसंरक्षक कीटाणुरोधक वायुछानक वस्त्रडोरीयुक्तपट्टिका '। अमिताभ के इस मजेदार पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। देखिये पोस्ट -



कुछ दिन पहले रिलीज हुई फिल्म 'गुलाबो सिताबो ' में अमिताभ बच्चन के साथ आयुष्मान खुराना भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे , यह फिल्म कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज की गई थी। आने वाले समय में अमिताभ बच्चन, अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ' ब्रह्मास्त्र ' , और रूमी जाफरी निर्देशित फिल्म 'चेहरे' में अपने चाहने वालों को एंटरटेन करते नजर आएगें। बिग बी के फैंस उनकी आने वाली सभी फिल्मों का बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load